हमारे नेताजी

हमारे नेताजी

श्री मुलायम सिंह यादव

पार्टी कार्यकर्ताओं में नेता जी के रूप में प्रसिद्ध श्री मुलायम सिंह यादव जी का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा में हुआ था। डाॅ. राममनोहर लोहिया से प्रभावित होकर नेताजी 1950 के ऐतिहासिक समाजवादी आंदोलन में कूद पड़े। यह आंदोलन किसानों के हक के लिए चलाया जा रहा था।.

वह पहली बार 1967 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए विधायक चुने गए। 1975 में आपातकाल के दौरान वह जेल में भी रहे। भारत के महान नेता श्री राम मनोहर लोहिया के समाजवादी सिद्धांतों पर चलते हुए श्री मुलायम सिंह यादव ने अक्टूबर, 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारत की उभरती भूमिका पर अपनी स्पष्ट सोच और नेतृत्व के महान गुणों के चलते नेताजी को 1996 में देश का रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया।

दूरदृष्टा नेताजी ने तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को सुशोभित किया। अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में नेताजी ने पिछड़े और गरीब वर्गों का ख़ास ध्यान रखा। उन्होंने ऐसी नीतियां बनाईं, जिससे उपेक्षित वर्ग के लोग भी आगे बढ़ सकें और समाज का हर तबका खुशहाल हो। नेताजी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी गांवों और कस्बों में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए एक अहम मंच बनी। नेताजी के कुशल नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को समाज के दलित और उपेक्षित वर्ग की तरक्की के लिए लगातार काम कर रही है।.

विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो

समाजवादी पार्टी

समाजवादी संघर्ष गाथा